22 August 2026

32 वर्षों से भक्त दुर्गादास अपनी पत्नी की लम्बी आयु के लिए रख रहे है करवा चौथ का व्रत

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार (मनोज ठाकुर)20 अक्टूबर। भारतीय परम्पराओं में करवा चौथ का विशेष महत्व है। धर्मनगरी में भी करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं पति की लम्बी उमर के लिए पत्नी वर्त रख कर उनकी लम्बी आयु की कामना करती है। लेकिन धर्मनगरी में 32 वर्षों से महिलाओं को समर्पित करवा चौथ त्यौहार पर सिद्धपीठ पवित्र गुफा वैष्णदेवी लाल माता मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गादास अपनी पत्नी की लम्बी आयु के लिए करवा चौथ पर व्रत रखते चले आ रहे है। भक्त दुर्गादास लगातार 32 वर्षों से व्रत रखकर महिलाओं को आत्म सम्मान देने का काम भी कर रहे है। भक्त दुर्गादास ने कहा कि पति-पत्नी का अटूट रिस्ता होता है। पति को भी पत्नी के कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। मात्र पत्नी ही पति के लिए व्रत रख कर लम्बी आयु की कामना करती है बल्कि हमें भी पत्नी के प्रति समर्पित भाव से व्रत रखकर उसके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवारों के लालन-पालन में अपना योगदान देती है। महिलाओं को भी भरपूर सम्मान पुरुषों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि करवा चौथ परम्पराओं का पर्व है पति-पत्नी को पर्वों की महत्ता समझते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा दें। जबकि उनके द्वारा 32 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ-साथ व्रत रखने की परम्परा अन्य पुरुषों के लिए प्रेरणादायी है। महिलाओं को भारतीय पम्पराओं में देवी का स्वरूप भी माना जाता है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.