22 August 2026

कांग्रेस द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का कार्ड देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को निमंत्रण दिया।

विज्ञापन

देहरादून। हरिद्वार में 27 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का आज देहरादून पहुंचकर मनोज सैनी और ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, मध्य हरिद्वार विकास चंद्रा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को निमंत्रण दिया। इस दौरान दीपावली मिलन समारोह के साथ-साथ आने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

मनोज सैनी और विकास चंद्रा द्वारा हरीश रावत को दीपावली मिलन समारोह की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष अंबेडकर पार्क , टीबड़ी में भव्य रूप से कांग्रेस परिवार की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, ज्योति रौतेला अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस, वीरेंद्र रावत पूर्व प्रत्याशी हरिद्वार लोकसभा, सुमित्रर भुल्लर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, सतपाल ब्रह्मचारी सांसद सोनीपत, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, रवि बहादुर ,विधायक ज्वालापुर ,ममता राकेश विधायक भगवानपुर, काजी निजामुद्दीन विधायक मंगलौर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.