21 August 2026

एम्स ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से 29 अक्टूबर-2024 को प्रस्तावित किया।

विज्ञापन

 

 प्रमोद कुमार हरिद्वार

 

हरिद्वार 26 अक्टूबर- 2024 एम्स ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन 29 अक्टूबर-2024 ( मंगलवार) को प्रस्तावित है। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा जी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करेंगें, जबकि सूबे के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी मिनिस्ट ऑफ स्टेट सिविल एविएशन उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
एम्स प्रशासन की ओर से बताया गया है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अभी प्रधानमंत्री कार्यालय, भारत सरकार से अंतिम सहमति आना बाकी है।
एयर एंबुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी व एम्स के ट्रामा सर्जन डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि यदि यथा समय उक्त प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की सहमति प्राप्त नहीं होती है तो कार्यक्रम को भविष्य के लिए स्थगित रखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में कार्यक्रम को लेकर पीएम कार्यालय, भारत सरकार से अंतिम सहमति प्राप्त होने के बाद सभी मीडिया बंधुओं को कार्यक्रम से संबंधित औपचारिक सूचना पुन: प्रेषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.