21 August 2026

दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं,बल्कि समाज में समरसता और खुशियों को साझा करने का त्योहार है:-हरीश रावत

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक

हरिद्वार 27 अक्टूबर 2024,हरिद्वार में कांग्रेस ने पहली बार टिबड़ी के डा.आंबेडकर पार्क में भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता और संतों ने मिलकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम के संयोजक मनोज सैनी, अश्विन कौशिक, विकास चंद्रा और मनोज जाटव ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि समाज में समरसता और खुशियों को साझा करने का त्योहार है। कांग्रेस हर वर्ग और समुदाय को साथ लेकर चलती है, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” निवर्तमान महापौर अनिता शर्मा ने कहा कि दीपावली हमें यह सिखाती है कि समाज के हर व्यक्ति के साथ मिलकर खुशियां बांटनी चाहिए।” ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि आज नफरत को मिटाकर एकता का दीप जलाने का समय है। कांग्रेस हमेशा से लोगों को जोड़ने का काम करती आई है।” भगवानपुर विद्यायक ममता राकेश ने कहा कि “दीपावली मिलन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह पार्टी और जनता के बीच संवाद का एक जरिया है। हमें हर मुश्किल समय में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए, यही इस पर्व का संदेश है।” कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि “कांग्रेस का मूल सिद्धांत ही सबको साथ लेकर चलना है। दीपावली उम्मीद और ऊर्जा का प्रतीक है, जिसे हमें साझा करना चाहिए।” पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल और कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी में हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान दिया जाता है, यही हमारी विशेषता है।” कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। अश्विन कौशिक, लता जोशी, हेमा पुरोहित, कैश खुराना सहित मुरली मनोहर, राजबीर सिंह चौहान, अमित नौटियाल, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, संतोष चौहान, राव आफाक अली, हाजी नईम कुरैशी, नीतू बिष्ट, विशाल प्रधान, जगत सिंह रावत और मेहरबान खान जैसे कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। आयोजन में आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्रवासियों को भी शुभकामनाएं देते हुए मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.