19 August 2026

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर में ब स पा गढ़वाल मंडल उत्तराखंड की आवश्यक बैठक 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी-आशीष कुमार

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

हरिद्वार बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड की ओर से सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 -11- 2024 को समय 12:00 बजे दिन को प्रदेश कार्यालय शिवालिक नगर में ब स पा गढ़वाल मंडल उत्तराखंड की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि मा० नौशाद अली पूर्व MLC प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड, मा० सुरेश आर्य प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड तथा विशिष्ट अतिथि हाजी मोहम्मद शहजाद विधायक लक्सर रहेंगे। इस मीटिंग की अध्यक्षता चौधरी शीशपाल सिंह जी प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। इस मीटिंग में प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी गण जो हरिद्वार में रहते है, हरिद्वार व देहरादून जिले की कमेटी के सभी पदाधिकारी गण, सभी विधानसभाओं की कमेटी के सभी पदाधिकारी गण, हरिद्वार लोकसभा के पूर्व/ वर्तमान कोऑर्डिनेटर, हरिद्वार जिले के पूर्व एवं वर्तमान प्रभारीगण, हरिद्वार जिले की पूर्व एवं वर्तमान पूरी कमेटी, पूर्व विधानसभा कमेटी, बामसेफ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य , सदस्य जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के सभी पदाधिकारी गण हरिद्वार जिले की समस्त विधानसभाओं की कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि समय पर मिटिंग में पहुंचने की कृपया करें।
निवेदक:⁠-धर्म सिंह प्रदेश कार्यालय प्रभारी बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड प्रदेश।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.