19 August 2026

पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमटी ने गोष्ठी व रक्त दान शिविर आयोजित किया

विज्ञापन

 

प्रमोद कुमार सम्पादक

 

हरिद्वार जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ उत्तराखंड कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर गोष्ठी व रक्त दान शिविर आयोजित किया, गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामयश सिंह ने की।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को भारत ही नहीं पूरे विश्व में आधुनिक भारत के निर्माता, युगपुरुष और लोकतंत्र के मजबूत प्रहरी के रूप में याद किया जाता है ,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को विनोबा भावे ने लोकदेव की उपाधि दी और रामधारी सिंह दिनकर ने अपनी पुस्तक लोकदेव नेहरू में कहा कि भारत के वो पहले ऐसे नेता थे जिन्हें धर्मनिरपेक्ष गुणों के कारण भारतीय लोग उन्हें प्रेम करते हैं,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी और महामंत्री अवधेश पंत ने कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू जी ने न सिर्फ आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई बल्कि अंग्रेजी हुकूमत द्वारा लूटे गए भारत की तस्वीर भी बदलने का काम किया,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान और पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान ने कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि कैसे अपने व्यक्तित्व से उन्होंने पूरे विश्व में अपना लोहा मनवाया,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित कर पं नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया,
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और निवर्तमान पार्षद इसरार सलमानी ने कहा कि पं जवाहरलाल नेहरू जी ने देश में आर्थिक विकास के साथ साथ शिक्षा , स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण की नींव भी मजबूती से रखी,
गोष्ठी में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता नईम कुरैशी ,सोम त्यागी,श्याम सिंह नाग्यान,नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान , ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, नितिन यादव,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सुरेन्द्र बुटोला, मुकेश त्यागी,नवीन शरण निश्छल, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी,रियाज अंसारी, सुहैल कुरैशी,रिषभ वशिष्ठ, सेवादल अध्यक्ष अश्विन कौशिक, बलराम गिरी कड़क,पवन शर्मा,एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा,अजय गिरी,गगनदीप गोस्वामी, महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति,दीपक पाण्डेय,सुमन अग्रवाल, अंजू द्विवेदी,सुमन तनेजा, चौधरी करतार सिंह खारी,सुनील कुमार,सुनील कश्यप,ग्रेस कश्यप,अमन गौड़,अभिनव थापर , आशीष पांडे,शोकत अली चीचू, हरजीत सिंह, राजेन्द्र भारद्वाज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.