16 August 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय दलित जागरण मंच डॉ.कदम सिंह बालियान ने अपना समर्थन जगजीतपुर मे धरने पर बैठी दलित महिलाओ को दिया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

हरिद्वार जगजीतपुर की दलित महिलाए लगभग एक माह से धरने पर बैठी है प्रशासन भू-माफियाओ और घटना मे शामिल तहसील कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई नही कर रहा है राष्ट्रीय दलित जागरण मंच की.और से मैने धरना स्थल पर जाकर आन्दोलन कर्ताओ को अपना समर्थन दिया और मुख्य मन्त्री उत्तराखंड से जांच कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की ओर यदि जल्द दोषियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नही हुई तो राष्ट्रीय दलित जागरण मंच इस मुददे पर आन्दोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय दलित जागरण मंच डॉक्टर कदम सिंह बालियान ने बतााय कि उक्त दलित समाज के व्यक्तियो को ग्राम प्रधान द्वारा 1997 मे पटटे आवंटित किए गए थे उसी दिन ये व्यक्ति भूमि पर खेती कर रहे थे मकान निर्माण कर रह रहे थे तहसील प्रशासन ने भू माफियाओ से मिल कर दलित समाज के लोगो से भूमि से जबर्दस्ती कब्जा हटवाया जबकि मामला उपजिलाधिकारी के यहां विचाराधीन है इसके बावजूद भी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर पुलिस चौकी मे नाजायज हिरासत मे रक्खा इसलिए उक्त महिलाए लगभग एक माह से न्याय हेतु धरना-प्रदर्शन कर रही है प्रशासन कोई कार्रवाई नही कर रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय दलित जागरण मंच डॉक्टर कदम सिंह बालियान ने अपना समर्थन दिया और उत्तराखंड मुख्यमन्त्री पुष्कर धामी से तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि दोषियो के विरुद्ध जल्द कार्रवाई न हुई तो राष्ट्रीय दलित जागरण मंच भी आन्दोलन करेगा।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.