15 August 2026

धरने पर बैठी पीड़ित अनुसूचित जाति की महिलाओं से नायब तहसीलदार ने वार्ता कर जांच कमेटी बनाकर शीघ्र न्याय दिलाने के आश्वासन दिया

विज्ञापन

प्रमोद कुमार सम्पादक 

हरिद्वार 05 दिसंबर 2024 जिला हरिद्वार के ग्राम जगजीतपुर में ग्राम पंचायत द्वारा वर्ष 1997 में अनुसूचित जाति के लोगों के आवंटित पट्टों पर भू माफियाओं का जबरन कब्जा कराकर तहसील प्रशासन के कर्मचारी अनुसूचित जाति की महिलाओं का घोर उत्पीड़न कर रहे है। पुलिस एवं तहसील प्रशासन के कर्मचारियों एवं भू-माफिया द्वारा किए गए घोर उत्पीड़न के खिलाफ ग्राम जगजीतपुर की अनुसूचित जाति की कुमारी प्रमिला, विद्या देवी ,कलावती,सुखबीरी , सुलोचना देवी, सीतो देवी आदि 23 अक्टूबर 2024 से ग्राम जगजीतपुर के अंबेडकर भवन में धरने पर बैठी है।जबकि आवंटित पट्टो का वाद अभी भी एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है जिसकी 4 दिसंबर 2024 सुनवाई की तारीख निश्चित की गई है।
0 9 अक्टूबर 2024 को हरिद्वार की तहसीलदार महोदया अपने साथ कानूनगो, पटवारी एवं पुलिस को लेकर धरने पर बैठी पीड़ित अनुसूचित जाति की महिलाओं से वार्ता कर जांच कमेटी बनाकर शीघ्र न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद धरने के 44 वे दिन नायब तहसीलदार धरने पर आए थे । उन्होंने धरने पर मोजूद कुमारी प्रमिला, सुखबीर देवी, विद्या देवी, कलावती, सुलोचना देवी, सुबलेश, मैना, पूर्व प्रधान श्याम सुंदर आदित्य, सुरेश ,सचिन चौधरी, राजू विराठिया, चंद्रपाल सिंह ,महिपाल सिंह सुल्तानपुर, आदि से मुलाकात कर मामले से संबंधित कुछ पेपर उपलब्ध कराने को कहा है नायब तहसीलदार ने मामले की निष्पक्ष जांच करा कर शीघ्र न्याय दिलाने की बात कही।
भंवर सिंह ( प्रदेश संयोजक) बहुजन क्रांति मोर्चा उत्तराखंड मो.न. 9410395296

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.