लोकप्रिय होती जा रही पार्षद प्रत्याशी दीपाली का समर्थको के साथ धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी-श्यामल कुमार

सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार श्यामल कुमार पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग ने वार्ड-35 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमति दीपाली पत्नी पवन दबौड़िए के समर्थन मे एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू समाज के साथ साथ सभी धर्मो के लोगो का उन्हे भारी समर्थन मिल रहा है।उन्होने कहा जनता जानती है कि देश प्रदेश मे भाजपा की सरकार है। और भाजपा ही नगर निगम के वार्डो का विकास करा सकती हे।उन्होने कहा कि जितना कार्य हरिद्वार मे हुआ आज तक किसी जिले मे नही हुआ प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने हमेशा हरिद्वार के विकास को गंभीरता से लिया जिसका परिणाम यह रहा की हरिद्वार मे भाजपा पहले से ही और अधिक मजबूत हुई उन्होने कहा कि उन्हे युवाओ बुजुर्गो और महिलाओ का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसके चलते आने वाले समय मे भारतीय जनता पार्टी एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।
इस अवसर पर राजन,सतीश,पवन दबौड़िए,रमेश भूषण, संदीप, विजय,आदि अनेक महिलाए पुरुष उपस्थित हुए।
 

