कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं समर्थको के साथ किया धुंआधार जनसंपर्क
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार शिवालिक नगर पालिका से अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ समर्थको के साथ सम्पूर्ण शिवालिक नगर,न्यू शिवालिक नगर, सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित नवोदय नगर नेहरु कॉलोनी शिवालिक नगर के सभी क्लस्टर मे मतदाताओ से जनसम्पर्क कर वोट देने की अपील की। उन्होने शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र मे आने वाले समस्त वार्डो मे नालियो की सफाई मरम्मत वृद्धावस्था पेंशन आदि अन्य विकास कार्य कराए जाऍगे
 
इस अवसर पर महेश प्रताप राणा ने कहा कि जनता से चुनाव मे मिल रहे जनसमर्थन एवं माताओ बुजुर्गो का आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। उन्होने युवाओ महिलाओ बुजुर्गो सर्वसमाज व व्यापारियो की सभी समस्याओ का समाधान कराया जाएगा।

