राजीव शर्मा रोड शो के दौरान थार ने महिला को कुचला,हालचाल जानने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार शिवालिक नगर से बीजेपी प्रत्याशी के रोड शो के दौरान एक थार गाड़ी ने महिला को कुचल दिया पीड़ित महिला सड़क किनारे तडपती रही और काफिला आगे निकल गया।एक सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी राबिन ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवालिक नगर पालिका से बीजेपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव शर्मा के समर्थन मे रोड शो करने पहुंचे थे रोड शो निकाला जा रहा था जिसमे भाजपा कार्यकर्ता की गाड़ियो का काफिला चल रहा था रोड शो जैसे ही टिहरी विस्थापित कॉलोनी मे पहुंचा तभी काफिले मे चल रही एक थार महिला के पैरो पर चढ गई जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई मौके पर मौजूद लोगो ने महिला को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घायल महिला से मिलने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा का कहना है कि अगर भाजपा ने गरीब महिला की सुध नही ली तो वे अपने निजी खर्चे से महिला का इलाज करायेंगे।

