15 August 2026

मन्सा देवी हिल बाईपास मार्ग पर तीर्थ यात्रियों को छल रहे यात्री ढोने वाले स्कूटी चालक

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानन्द) मां मन्सा    देवी के पावन दर्शन करने की भावना लेकर तीर्थ यात्री हिल बाईपास मार्ग से पैदल यात्रा करते हैं किंतु वन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की मिली भगत से इस मार्ग पर कई सौ स्कूटी चालक तीर्थ यात्रियों को मां मन्सा देवी पहुंचाने हेतु किराये पर यात्रियों को ले जाते हैं और उन्हेंसीढी वाले मार्ग पर ले जाकर कहते हैं कुछ सीढ़ी चढ़ने के बाद मां मनसा देवी का मंदिर है ज्ञात हो कि इस मार्ग पर वन विभाग की मुंशी योगिता की भी ड्यूटी रहती है कई अन्य फॉरेस्ट कमी भी तैनात रहते हैं पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं किंतु उनकी मौजूदगी में इतनी भारी संख्या में स्कूटी वाले तीर्थ यात्रियों को हिल बाईपास मार्ग से किराये पर ढोने का कार्य करते हैं और वन विभाग द्वारा गेट बंद होने के कारण उन्हें सीढी वाले मार्ग पर ले जाकर किराया लेने के बाद यह कह देते हैं की कुछ ही दूरी पर यहां से मंदिर है मोटे-मोटे कमजोर बुजुर्ग लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और जब सीढ़ी चढ़ते हैं तब उन्हें पता चलता है की कितनी सीढ़ियां चलने के बाद मंदिर आता है बहुत से बीमार मोटे लोग रोते पीटते दिखाई देते हैं कि मुझे दौरा पडने जैसी हालत हो रही है मेरी हालत खराब हो रही है किंतु वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी की लालसा तीर्थ यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करा रही है इतना ही नहीं जो गेट बंद रहता है मार्ग पर तथा मंदिर क्षेत्र में दुकान लगाकर व्यापार करने वाले हर व्यक्ति के पास उसे गेट की चाबी है सैकड़ो चाबियां बनाकर लोगों को विस्तृत की हुई है क्योंकि हजार रुपए प्रति महीने की दर से उनसे वसूली की जाने की अफवाहें अक्सर सुनने के लियें मिलती है स्कूटी यहां से यात्री ढोने पर यहां कई बार तीर्थ यात्री चोटिल हो चुके हैं किंतु न तो प्रशासन जाग रहा है और ना ही वन विभाग के कर्मचारी अपनी लालसा छोड़ पा रहे हैं।

 

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.