युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवता का संचार करती है: त्रिवेन्द्र

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

देहरादून। चिंतन फाउंडेशन द्वारा जोगीवाला स्थित एक स्थानीय वेडिंग पॉइंट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानवीय सेवा का संदेश दिया।

 

इस शिविर में 83 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित होना समाज में विशेषकर युवाओं की जागरूकता और सेवा-भावना का प्रमाण है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मानवता का संचार करती है।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रतिभाग कर ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि “आप सभी की प्रेरणा और सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाया है। एक यूनिट रक्त, किसी की नई जिंदगी बन सकता है। ऐसी गतिविधियों में युवा शक्ति की भागीदारी अत्यंत प्रशंसनीय है।”

इस अवसर पर श्री सांसद रावत ने चिंतन फाउंडेशन की पूरी टीम को इस मानवीय पहल हेतु शुभकामनाएँ दी गईं और युवाओं से आह्वान किया गया कि इसी भावना को समाज में आगे बढ़ाते रहें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चिंतन फाउंडेशन के पदाधिकारियों, स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिसके लिए श्री रावत ने सभी को इस मानवीय प्रयास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.