सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रानीपुर मे तीन दिवसीय क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का भव्य समापन, विजेता अखिल भारतीय स्तर पर करेंगे प्रतिभाग

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार 21 सितंबर 2025,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, से-2, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव का समापन समारोह आज भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस महोत्सव ने संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ रजनी कांत शुक्ल ( विद्या भारती मंत्री) , श्री डोमेश्वर साहू जी ( क्षेत्रीय संगठन मंत्री), मुख्य वक्ता के रूप में ब्रज प्रदेश के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हरिशंकर जी उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी ने शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान और संस्कृति की अधिष्ठात्री देवी के प्रति श्रद्धा का प्रतीक था। इसके उपरांत, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी भैया-बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन विजेताओं को अब अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जो उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा मौका है।

प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल जी ने अतिथियों का परिचय कराया। इसके बाद अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी भाषण दिए। श्रीमान रजनी कांत शुक्ल जी प्रतियोगिता का वृत्त रखा तथा अपने भाषण में संस्कृत को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए युवाओं से इसे अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का आधार है, जो हमें हमारे मूल्यों से जोड़ती है।” मुख्य वक्ता श्री हरिशंकर जी ने संस्कृत के शास्त्रों और साहित्य में निहित ज्ञान की गहराई पर प्रकाश डाला और इसे आधुनिक शिक्षा में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “संस्कृत का अध्ययन हमें न केवल बौद्धिक रूप से समृद्ध करता है, बल्कि नैतिकता और जीवन मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है।” मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश जमदग्नि जी ने अपने भाषण में उत्तराखंड सरकार की ओर से संस्कृत और संस्कृति के संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे।”

प्रतियोगिताओं के परिणाम में कथा कथन में सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद मेरठ प्रांत ने प्रथम स्थान कला अहिल्याबाई दृष्टि मंडल सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा मेरठ प्रांत प्रथम स्थान, अंताक्षरी सरस्वती विद्या मंदिर रानीपुर हरिद्वार उत्तराखंड , गीत में दिशिता गुप्ता सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर मेरठ प्रथम स्थान , कथा कथन सृष्टि सरस्वती शिक्षा मंडल सेरा जन शिक्षा उत्तराखंड प्रथम स्थान , कला (कमल का फूल) लवली गौर सरस्वती शिशु मंदिर सिकंदराबाद बुलंदशहर मेरठ प्रथम स्थान , तात्कालिक भाषण शिवांग पाराशर सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर आगरा प्रथम स्थान , तात्कालिक भाषण रेणुका सिंह सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की उत्तराखंड , आचार्य पत्र वाचन हेमलता रावत सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद मेरठ प्रांत प्रथम स्थान प्राप्त किया। आचार्य पत्र वाचन में हेमलता जी मेरठ प्रांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

समारोह के अंत में क्षेत्रिय संयोजक यशपाल सिंह जी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिसने इस आयोजन को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रानीपुर में एक स्मरणीय समापन प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.