ज्वालापुर वार्ड 35 में अनाधिकृत बने कूड़ा डंपिंग पॉइंट की समस्या, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने जिला अधिकारी को सोपा ज्ञापन
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार। ज्वालापुर वार्ड नंबर 35 के कड़च ज्वालापुर क्षेत्र में वॉटर ग्रेस एकॉन कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष पवन दबोडिये ने इस संबंध में जिलाधिकारी हरिद्वार को एक पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
 
पवन दबोडिये ने कहा कि इस वार्ड में कूड़ा डंप किए जाने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है और आस-पास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। खासतौर से गरीब वर्ग के लोग यहां बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर जानवर आये दिन हड्डी व मास के टुकड़े डालते रहते है। नवरात्रों के दौरान माता दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मंदिर के निकट फैले कूड़े के ढेर से लोगो को बदबू का सामना करना पड़ता है। इसी कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब वार्ड नंबर 35 से कूड़ा डंप हटाया जाए और स्थायी समाधान निकाला जाए। पवन दबोडिये ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उन्हें धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

