7 October 2026

अनुश्रुति एकेडमी ,आई.आई. टी आर , “अंतराज्यीय प्रतियोगिताओं में बना चैंपियन “

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (रुड़की)ज्योति विशेष स्कूल” ऋषिकेश द्वारा श्री भारत मंदिर इंटर कॉलेज में अंतराज्यीय स्पोर्ट्स मीट का दो दिवसीय आयोजन किया गया था, जिसमें 13 स्कूलों सहित अनुश्रुति एकेडमी फॉर द डेफ ,आई.आई.टी रुड़की के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कियाl इसमें आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लगभग 15 स्वर्ण पदक सहित 45 पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ स्कूल की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया ।

 

डांस प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर अनुश्रुति ने अपना परचम लहराया ।

समापन अवसर पर उपस्थित पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि विशेष बच्चे समाज में दया भावना नहीं बल्कि सहयोग की अपेक्षा रखते हैं । आईआईटी के स्पोर्ट्स कोच श्री लक्ष्मण यादव जी , श्री राजेश जी ने आई.आई.टी स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में बच्चों को कठिन अभ्यास कराया, जिससे बधिर बच्चे खेल की बारीकियां को सिखाने में सफल रहे l मैनेजमेंट कमेटी,प्रधानाचार्य व श्री हेमंत शर्मा जी के प्रयासों के फल स्वरुप बच्चे अंतराज्यीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक मेडल जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाने में सफल रहे। प्रोफेसर टशी नौटियाल व प्रधानाचार्या विभूति सैनी जी ने बच्चों को पुरस्कृत कर सबका आभार व्यक्त किया व अध्यापिकाओं के सहयोग की सराहना की l

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.