हरि दर्शन रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प सेवा परमो धर्म की टीम का पटका पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,हरि दर्शन रामलीला समिति सेक्टर 5 बी द्वारा आयोजित रामलीला में संकल्प सेवा परमो धर्म की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी मुख्य अतिथि रही। हरि दर्शन रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने संकल्प सेवा परमो धर्म की टीम का पटका पहना कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। संकल्प टीम की तरफ से सचिव तरुण शुक्ला , वरिष्ठ सदस्य यतीश राठौर कोषाध्यक्ष सुधा राठौर सहसचिव अर्चना झा सक्रिय सदस्य सपना पंडित व विनीता चौहान शामिल रही।
 
रामलीला समिति के पदाधिकारियों में सचिव चन्द्र शेखर वशिष्ठ , उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी , कोषाध्यक्ष अंकुर कुमार , ज्ञान प्रकाश सिंह, रंजन अनुराग, यशवंत हरि हर गौरव पाल ,उमाशंकर व राजेश भट्ट उपस्थित रहे। मंच का संचालन विनीत कुमार व स्वतंत्र कुमार खरे ,निर्देशन विकास राजपूत,मुनेश कश्यप व रिंकू सिंह ने किया।
संकल्प टीम की अध्यक्ष श्रीमती रंजीत झा जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के आदर्श चरित्र पर प्रकाश डाला।उन्होंने उपस्थित राम भक्तों से अनुरोध किया कि सभी लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के आदर्शों पर चलकर के एक सभ्य समाज का निर्माण करें। उन्होंने हरि दर्शन रामलीला समिति सेक्टर 5बी के पदाधिकारियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया कि आज के युग में भी वह रामचंद्र जी के चरित्र का मंचन कर आने वाली पीढियां के लिए एक प्रेरणा का काम कर रहे हैं ,आने वाली पीढिया मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के आदर्श चरित्र का सजीव वर्णन देखकर के उस पर चलने का प्रयास करेगी उन्होंने टीम संकल्प को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित करने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। हरि दर्शन रामलीला समिति का बहुत ही सराहनीय प्रयास, बहुत ही अच्छा मंचन हो रहा है सभी कलाकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

