पर्वतीय बन्धु समाज द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आरती वंदन कर किया शुभारंभ-बच्ची सिंह
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार पर्वतीय बंधु समाज समिति रामलीला द्वारा द ऑक्सफोर्ड स्कूल नवोदय नगर मे बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ स्थानीय कलाकारो के द्वारा मनमोहक दृश्य का मंचन किया जा रहा है।
 
पर्वतीय बंधु समाज समिति रामलीला द्वारा आयोजित भव्य रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा.रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आरती वंदन कर किया।
इस अवसर पर समिति के समस्त पदाधिकारिगण व समाज गणमान्य महानुभाव द्वारा मा.विधायक आदेश चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
श्रीराम लीला मे क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा बहुत ही सुंदर अभिनय देखने को मिला हमारे बड़े भाई हिरदेश पांडे द्वारा भरत का बहुत ही सुंदर अभिनय करते हुए हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया वही पर्वतीय बंधु समाज समिति के हमारे सांस्कृतिक मंत्री श्री सुरेश बलोदी द्वारा मंथरा का बहुत ही सुंदर अभिनय किया गया लक्ष्मण के पात्र में मुकेश भंडारी बहुत ही सुंदर अभिनय करते हुए सभी दर्शकों को मनमोहक कर दिया वही सीता के पात्र में सुंदर अभिनय करते हुए हमारी बहन प्रीति ध्यानी द्वारा बहुत ही सुंदर आवाज में चौपाइयां गीत गाकर हजारों दर्शकों को मनमोहक कर दिया वही आकाशवाणी दूरदर्शन केंद्र देहरादून के कलाकार श्री सुनील ध्यानी द्वारा प्रभु श्री राम का बहुत सुंदर अभिनय करके रामलीला पंडाल मे आए हुए हजारों दर्शकों को बैठने और लीला देखने पर मजबूर कर दिया वही हमारे बाल कलाकार शिवम रावत ने शत्रुघ्न का बहुत ही दमदार एवं सुंदर अभिनय करते हुए दिखे जिसमें कौशल्या के पात्र गोविंद एवं सुमित्रा के पात्र मैं गगन बडोनी तथा कैकई के पात्र मे राकेश डोबाल ने भी बहुत ही सुंदर अभिनय किया गया जिसमें हमारे बाल कलाकार आराध्या नेगी ने भी दूत बनकर अपना बहुत ही सुंदर अभिनय दर्शकों को दिखाया और भी कई कलाकार मंच पर अभिनय करते हुए दिखे जिसके कारण हजारों दर्शक रात 1:00 बजे तक इस लीला को देखने के लिए बने रहे।
इस अवसर पर रामलीला के अध्यक्ष ने रामलीला देखने आए हुए दर्शकों तथा अतिथि गणो का जिन्होंने अपना कीमती समय निकालकर इस लीला को दिव्य और भव्य बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया और देते जाएंगे वह सभी महानुभावों का पर्वतीय बन्धु समाज समिति बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त करती है और प्रभु श्री राम से विनती करती है यह सभी राम भक्तों की हर एक मनोकामना पूर्ण करें जय श्री राम जय श्री राधे राधे जय माता दी।रामलीला मे पर्वतीय बन्धु समाज समिति के समस्त पदाधिकारिगण तथा हजारो की संख्या मे पुरुष महिलाओ बच्चो ने भाग लिया व पुन्य के भागी बने।

