संघ शताब्दी वर्ष में श्री देवसुमन बस्ती, रानीपुर हरिद्वार द्वारा हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन।
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार टिहरी विस्थापित कालोनी में संघ की श्री देवसुमन बस्ती द्वारा विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री देवेश जी जिला प्रचार प्रमुख मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुमित सिंघल जी (बी एम एस प्रांत महामंत्री) ने की। श्री वकील जी माननीय नगर संघचालक ने भी उपस्थित स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश मे उपस्थित थे। समाज के सामान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शस्त्र पूजन के पश्चात श्री देवेश जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि संघ की स्थापना क्यों और कैसे हुई। संघ की सौ वर्ष की गतिविधियों, कार्यशैली व उपलब्धियां को बताया। समाज मे समरसता कैसे आएगी इसके लिए हिंदू समाज को जात पात से ऊपर उठकर एक जुट होने का आह्वान किया। संघ के पंच परिवर्तन को भी रेखांकित किया।

 
रानीपुर नगर सर संघचालक जी ने संघ की पृष्ठभूमि व वर्तमान संघ के क्रियाकलाप को विस्तार से समझाया। माननीय अध्यक्ष महोदय ने बी एम एस जो कि संघ की अनुसांगिक संगठन है, इसकी आवश्यकता एवं विशेषता बताते हुए कहा कि आज यह भारत मे नम्बर एक स्थान पर ट्रेड यूनियन है।
पूर्ण गणवेश व घोष के साथ नगर में पथ संचलन हुआ। जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। भारत माता की जय व वन्दे मातरम आदि कई तरह के राष्ट्र भक्ति के नारे लगाए।
संघ द्वारा प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। संघ से संबंधित, वीर गाथाओं एवं वीर नारियों की जीवनी व उनके शौर्य एवं प्रेरणादायक पुस्तकों की भी प्रदर्शनी लगाई गई।

