संघ शताब्दी (100)वर्ष में श्रीराम बस्ती, रानीपुर हरिद्वार द्वारा विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन
सम्पादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार दिनांक 2/10/2025 को श्री गंगा नगरी कालोनी में संघ की श्रीराम बस्ती द्वारा विजयादशमी एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री पदम जी क्षेत्र प्रचार प्रमुख मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजन जी (व्यवसायिक ) ने की। श्री वकील जी माननीय नगर संघचालक जी भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या मे स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश मे उपस्थित थे। समाज के सामान्य व्यक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 
शस्त्र पूजन के पश्चात श्री पदम जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि संघ की स्थापना क्यों और कैसे हुई। संघ की सौ वर्ष की गतिविधियों, कार्यशैली व उपलब्धियां को बताया। श्री राम के जीवन चरित्र का अनुभव समाज के सामने रखा। समरसता कैसे आएगी इसके लिए हिंदू समाज को जात पात से ऊपर उठकर एक जुट होने का आह्वान किया। संघ के पंच परिवर्तन को भी रेखांकित किया। संघ का परचम आज विश्व मे लहराना यह संघ के प्रभाव को दिखाता है।
रानीपुर नगर सर संघचालक जी ने संघ के 100 वर्ष के उत्थान व वर्तमान संघ के क्रियाकलाप को विस्तार से समझाया। माननीय अध्यक्ष महोदय ने क संघ की भूरी भूरी प्रशंसा की। स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश मे उत्साह पूर्वक, घोष के साथ नगर में पथ संचलन किया। घर से निकाल कर जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। कई स्थानों पर राष्ट्र भक्ति के गीत भी चला रखें थे। लोगों ने भारत माता की जय व वन्दे मातरम् आदि कई तरह के राष्ट्र भक्ति के नारे लगाए।
संघ द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । संघ से संबंधित एवं राष्ट्र के वीर गाथाओं एवं वीर नारियों की जीवनी व उनके शौर्य एवं प्रेरणादायक पुस्तकों की भी प्रदर्शनी लगाई गई।
गंगा नगरी शाखा के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक अच्छी योजना बनाई व रात दिन एक कर कार्यक्रम को पूर्ण सफल किया।

