19 August 2026

हरिद्वार तहसीलदार सचिन कुमार ने सभी देश व प्रदेशवासियो को दीपावली की शुभकामनाए बधाई दी।

विज्ञापन

हरिद्वार,मा.तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार ने धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा भैय्या दूज छठ पूजा की सभी देशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी है उन्होने बताया कि यह त्योहार प्रकाश,ज्ञान,और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर अपने प्रियजनों के साथ खुशियाँ बांटें और दीपों की रोशनी से अपने जीवन को रोशन करें।

उन्होने कहा की दीपावली एक प्रमुख हिंदू त्योहार है,जो प्रकाश, ज्ञान, और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है,दीपावली का महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है,क्योंकि यह भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन, लोगों ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया था। जब भगवान राम ने रावण को मारकर अयोध्या लौटे,तो लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। इस दिन से दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दीपावली एक ऐसा त्योहार है, जो लोगों को एक साथ लाता है, और अच्छाई, ज्ञान, और प्रकाश की जीत का प्रतीक है।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.