सत्संग तथा सत्य का मार्ग ही ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग है महामंडलेश्वर संजय गिरी महाराज
हरिद्वार कांगड़ी स्थित सदगुरु आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर परम पूज्य 1008 श्री संजय गिरी जी महाराज ने कहा भजन सत्संग और सत्य का मार्ग ही ईश्वर तक पहुंचाने का मार्ग है जो लोग सत्य के मार्ग पर होते हैं उन्हें कदम कदम पर ईश्वर की अनुभूति होती है और उनका जीवन ईश्वर की कृपा से निर्विघ्न संचालित होता रहता है और इस लोक से चले जाने के बाद भगवान श्री नारायण की कृपा से उन्हें सद्गति प्राप्त होती है इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर 1008 परम पूज्य श्री गर्व गिरी जी महाराज ने कहा अपने लिये और अपनों के लिएतो हर कोई करता है इंसान वह है जो जरूरतमंदों के लिए कुछ ऐसा कर दे कि उसे सदियों तक यादों में रखा जा सके मनुष्य का यह जीवन करोड़ योनियों करने के बाद प्राप्त होता है इसलिए मनुष्य को हरि भजन से और लोक कल्याणकारियों से इस मानव जीवन को धन्य तथा सार्थक कर लेना चाहिये जिसके मन में भक्ति ने वास कर लिया हो उसके रोम रोम में भक्ति का रस टपकने लगता है उसके रोम रोम में नारायण बसने लगते हैं वह नारायण का हो जाता है और नारायण उसके हो जाते हैं
 

