जिनके ऊपर भगवान श्री राम कृपा करते हैं उनका सदैव कल्याण होता है महंत गंगेश्वरानन्द महाराज
विज्ञापन
हरिद्वार भूपतवाला स्थित श्री अयोध्या धाम के श्री महंत प्रातः स्मरणीय परम पूज्य परम वंदनीय गंगेश्वरानन्द जी महाराज ने अपने श्री मुख से भगवान राम की महिमा का वर्णन सुनाते हुए कहा जिनके ऊपर भगवान श्री राम कृपा करते हैं उनका सदैव कल्याण होता है राम कर्म है राम ही कर्ता पृथक पृथक नाम से सारे काम करें रघुराई भगवान राम इस सृष्टि के कण-कण में विद्यमान है वे तुम्हारा ह्रदय के अंदर भी विद्यमान है और मेरे हृदय के अंदर भी विद्यमान है हर जीव में जब भगवान राम की अनुभूति होने लगे तो यह जीवन पूरी तरह राम मय हो रहा है जिसके मन में भक्ति वास कर लेती है आम दुनियादारी से उसका कोई खास मतलब नहीं रह जाता वह अपनी राम धुन में खोया रहता है
विज्ञापन
 

