ऑल इंडिया अब्बासी महासभा ने इस्लाम अब्बासी को सौंपी राष्ट्रीय सचिव की अहम कमान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार (मोहम्मद आरिफ)ऑल इंडिया अब्बासी महासभा ने इस्लाम अब्बासी को राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया हैं। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री निजामुद्दीन अब्बासी के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी शमशेर अब्बासी ने उनकी कर्मठता, अब्बासी समाज के प्रति त्यागनिष्ठा को देखते हुए यह कमान सौंपी हैै। और आशा की गई हैं कि इस्लाम अब्बासी संगठन के प्रति सच्ची निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। वही नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव इस्लाम अब्बासी ने उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी और विश्वास संगठन द्वारा किया गया है उस उसे विश्वास को बरकरार रखते हुए अब्बासी समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहकर कर्मठता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य किया जाएगा और संगठन को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सदैव तत्पर रहा जाएगा।

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.