वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम संपूर्ण हरिद्वार में कर रही गौ सेवा के कार्य – पवन देशप्रेमी
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,वीर भगतसिंह गौ सेवा धाम हरिद्वार भगतसिंह चौक रानीपुर हरिद्वार द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य गौ सेवा को रेस्क्यु व उनका उपचार कर किया जा रहा है जो अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है इस अवसर पर वीर भगत सिंह गौ सेवा के अध्यक्ष पवन भगवा देश प्रेमी ने बताया कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। गाय को माता के समान सम्मान दिया जाता है क्योंकि यह हमें दूध, जो कि एक पूर्ण आहार है, प्रदान करती है।
 
उन्होंने बताया कि कई हिन्दू ग्रंथों में गाय को देवता माना गया है और उसकी सेवा को पुण्य का कार्य बताया गया है।
भगवान कृष्ण स्वयं गायों की रखवाली करते थे,जो प्रेम और सेवा का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि हमारी संस्था गरीब और बेसहारा गायों का संरक्षण करती हैं एक्सीडेंट से पीड़ित गौ वंश का उपचार करती है तथा गौ सेवा से मन में शांति और समाज में सहयोग की भावना बढ़ती है।
गौ सेवा केवल धार्मिक कृत्य नहीं, बल्कि यह पर्यावरण, स्वास्थ्य और समाज के लिए भी लाभकारी है। इसे अपनाकर हम एक स्वस्थ और समृद्ध समाज बना सकते हैं।
वहीँ दिनांक 23 दिसंबर को सेक्टर 3 बीएचईएल हरिद्वार के दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने बीएचईएल रोड से एक छोटा गाय का बच्चा रेस्क्यू किया गया जो एक-दो दिन से उठ नहीं पा रहा था इस बच्चे को रेस्क्यू करने पर बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारी ने वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम हरिद्वार का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया
वीर भगतसिंह गौ सेवा धाम हरिद्वार भगतसिंह चौक हरिद्वार की टीम में मुख्य रूप से अध्यक्ष पवन भगवा देश प्रेमी राहुल त्यागी कोषाध्यक्ष सचिव हिमांशु मंत्री पियूष कोशिक हिमांशु मनोज लक्की अंश थाप्पा आदि गौ सेवको द्वारा चलाया जा रहा है

