सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर, हरिद्वार में ‘सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) 27 दिसंबर 2025 को सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर, हरिद्वार में अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा है।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता साध्वी प्राची दीदी जी ने की।
मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती सरिता सिंह जी उपस्थित रहीं। वह जिला मंत्री सेवा भारती है।
अन्य मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती नीता कपूर जी प्रांत संयोजिका मातृशक्ति विश्व हिन्दू परिषद भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की आचार्या श्रीमती गीता जोशी जी द्वारा किया गया एवं प्रस्तावना श्रीमती नेहा सैनी जी द्वारा दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट मातृशक्ति को सम्मान भी प्रदान किए गये जिसमें श्रीमती पुष्पा देवी जी और श्रीमती मालती जोशी
जी को उनके प्रेरणादायक जीवन मूल्यों एवं संयुक्त परिवार की प्रथा को जीवंत रखने के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता जी ने कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए पॉलिथीन मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया एवं अपने आशीर्वचनों से सभी मातृशक्ति को प्रेरित किया।
मुख्य वक्ता श्रीमती नीता कपूर जी ने भारत के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्षीय उद्बबोधन में साध्वी प्राची दीदी जी ने मातृशक्ति के संगठन समाज उत्थान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उत्तराखंड की महान वीरांगनाओं के प्रेरणादायी संदेशों को विद्यालय की बहनों ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण बनाने हेतु मातृशक्ति के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय की आचार्या वन्दना जी ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र व विद्यालय की अनेक मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री अजय सिंह जी ने सभी मातृशक्ति का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
अंत में विद्यालय की सभी आचार्या बहनों के सहयोग, समर्पण और सम्पूर्ण लगन से सप्तशक्ति के अंतिम कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न किया गया।

