19 August 2026

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर प्रारंभ हुआ

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष शिविर प्रारंभ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन बैंक के मैनेजर श्रीमान दीपक रस्तोगी जी एवं सहायक प्रबंधक पूनम चौधरी जी उपस्थित हुई विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अजय सिंह जी ने सभी आए हुए अतिथि महोदय का स्वागत किया इंडियन बैंक के मैनेजर श्रीमान दीपक रस्तोगी जी ने सभी स्वयंसेवी भैया बहनों को बैंकिंग संबंधित जानकारियां एवं डिजिटल अवेयरनेस और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारियां दी गई स्वयंसेवियो द्वारा लक्ष्य गीत का आयोजन किया गयाl विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अजय सिंह जी द्वारा सभी स्वयंसेवियों को 7 दिन तक किस प्रकार से सेवा कार्यों मैं सहयोग देना है आदि की जानकारियां दी गई एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान अमरीश कुमार जी द्वारा 7 दिन तक शिविर में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारियां दी l सभी स्वयंसेवियों को जानकारियां दी गई कार्यक्रम में 50 स्वयंसेवी भैया बहन उपस्थित हुएl कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य श्रीमान अर्जुन सिंह जी हिमांशु जी अनुज जी जगपाल जी एवं श्रीमती दीपमाला जी उपस्थित हुईl

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.