सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन हरिद्वार जिले के जिला समन्वयक डॉ एसपी सिंह द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के दूसरे दिन हरिद्वार जिले के जिला समन्वयक डॉक्टर एसपी सिंह जी द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया डॉ एसपी सिंह जी द्वारा सभी डॉक्यूमेंट का निरीक्षण किया गया डॉक्टर एसपी सिंह जी ने सभी स्वयंसेवियों को विशेष शिविर में होने वाली गतिविधियों से अवगत कराया एवं उन्होंने स्वयंसेवियों से NSS से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका सभी स्वयंसेवियों ने सही उत्तर दिया जिसके लिए डॉक्टर एसपी सिंह जी ने सभी स्वयंसेवियों की सराहना कीl शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों के द्वारा नशा उन्मूलन कार्यक्रम पर एक रैली का आयोजन किया गया एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज के लोगों को नशा मुक्त समाज रखने की अपील की गईl कार्यक्रम में 60 स्वयंसेवियों ने भाग लिया l कार्यक्रम अधिकारी अमरीश कुमार जी ने जिला समन्वयक का आभार व्यक्त किया l कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमान हिमांशु जी उपस्थित रहे एवं आचार्य दीपक जी संजीव भट्ट जी एवं श्रीमती रिंकी की उपस्थिति रहीl
 

