19 August 2026

हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का वार्षिक मिलन कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन

 

हरिद्वार भेल सेक्टर 1 स्थित सामुदायिक केंद्र में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर संगठन का वार्षिक मिलन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्षश्री सुरेंद्र भटेजा ने कहा आदमी हमेशा दौड़ धूप भाग दौड़ में लगा रहता है उसे कभी एक साथ बैठने का समय नहीं मिलता ऐसे पावन आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने केसाथ-साथ आपसी भाईचारा भी बढ़ाते हैं और संगठन भी मजबूत होता है महामंत्री श्री संदीप वैष्णव ने कहा डिस्ट्रीब्यूटर संगठन आपस में सौहार्दपूर्ण मेल-मिलाप हेतु ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम जैसे जादू का खेल तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम विचारों का आदान-प्रदान आयोजित कर मनोरंजन के साथ-साथ आपसी संबंधों में भी प्रेम भाईचारा लाने का कार्य करता है श्री सुनील अरोड़ा जो की संगठन के कोषाध्यक्ष उन्होंने कहा आम आदमी अपने कामों में इतना व्यस्त रहता है कि उसे अपने लिए टाइम नहीं मिल पाता इसलिए यह वार्षिक कार्यक्रम हमारे आपसी मिलन के साथ-साथ अच्छे विचारों के आदान-प्रदान का एक उच्च मंच है इस अवसर पर श्री अतुल गोयल उपाध्यक्ष अरुण गोयल प्रचार मंत्री अभीतेश गुप्ता संगठन मंत्री रुपेश गोयल सचिव सहित भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता तथा परिवारजन इस आपसी मिलन कार्यक्रम में उपस्थित थे सभी ने आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों जादू का खेल आदि कार्यक्रमों का आनंद लिया

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.