19 August 2026

भक्ति भक्तों को भगवान के चरणों में पहुंचा देती है महंत शांति दास महाराज

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दूधाधारी चौक स्थित जोध सचियार वाली गली स्थित शिवरात्रि धाम में महंत स्वामी शांति दास जी महाराज जिन्हें शांति प्रकाश भी कहा जाता है उनके पावन सानिध्य में एक विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा इस मानव जीवन को सार्थक करने का मार्ग भक्ति ही है भक्ति मनुष्य के मानव जीवन को सार्थक करते हुए उसे हरि की शरणागत कर देती है इस अवसर पर बोलते हुए माता महेंद्रा देवी ने कहा धर्म कर्म पूजा पाठ भजन सत्संग और संतों की सेवा मनुष्य को ईश्वर के निकट ले जाती है भजन सत्संग ही भगवान तक पहुंचाने का मार्ग है इस अवसर पर बोलते हुए महंत गंगादास महाराज ने कहा धर्म कर्म और भगवान में आस्था मनुष्य के भाग्य का उदय कर देती है महंत सूरज दास महाराज ने कहा जिस मनुष्य के मन मस्तिष्क में दया भाव बसा हो दूसरे के प्रति सम्मान की भावना हो ऐसे भक्त भगवान को प्रिय होते हैं आचार्य श्री चंद्रभूषणानंद ने कहा जो सत्य के मार्ग पर होते हैं वह भगवान श्री हरि की और जाने वाले मार्ग की ओर होतेहैं इस अवसर पर परम पूज्य पंजाबी बाबा जी महंत प्रेमदास जी महाराज महंत प्रेमानंद जी महाराज महंत प्रहलाद दास महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत केशवानंद महाराज स्वामी हरिदास महाराज कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल रामदास महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज कोतवाल श्याम गिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

 

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.