बर्फानी कुटी से बही ज्ञान की पावन सरिता
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार( वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद)भूपतवाला स्थित बर्फानी कुटी निकट सीवेज पंप मे मकर संक्रांति के पावन पर्व पर संत महापुरुषों के श्री मुख से ज्ञान की सरिता बही इस अवसर पर बोलते हुए परम तपस्वी प्रातः स्मरणीय गुरु मूर्ति महंत नागा बाबा गजेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा संत महापुरुषों का जीवन भगवान की आराधना में लीन होते हुए समाज को समर्पित होता है संत महापुरुषों द्वारा किये जाने वाले सभी कार्यों में जगत कल्याण की भावना निहित होती है संत महापुरुष इस पृथ्वी लोक पर चलते-फिरते तीर्थ के सामान है तीर्थ के दर्शन करने के लिए आपको चल कर जाना पड़ता है किंतु एक संत के रूप में आपको कभी भी कहीं भी संत रूपी तीर्थ के दर्शन हो सकते हैं इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया यह बर्फानी कुटी ब्रह्मलीन स्वामी श्री महंत शिवराज गिरी जी महाराज की पावन तपोस्थली है यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आता है भगवान भोलेनाथ और गुरुदेव उसकी झोलियां खुशियों से भर देते हैं
 

