ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब रजि० के सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र से शिष्टाचार भेंट की- बाबर खान
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार,ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब रजि० के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रोशनाबाद स्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ललित नारायण मिश्र से शिष्टाचार भेंट की है। इस अवसर पर संगठन के विस्तार, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से चर्चा की गई है। मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को दी है। चर्चा का प्रमुख विषय शहर में धड़ल्ले से बिक रहे एवं उपयोग में लाए जा रहे प्रतिबंधित चाइनीज मंझे का रहा है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने सीडीओ ललित नारायण मिश्रा को अवगत कराया कि चाइनीज मंझे के कारण आए दिन पशु-पक्षी तथा आम नागरिक घायल हो रहे हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है। संगठन की ओर से प्रशासन से इस पर और अधिक सख्ती बरतने तथा व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया गया है मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब रजि० को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं है। उन्होंने जनहित के मामलों में प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग का भरोसा भी दिलाया है। वार्ता के उपरांत प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य विकास अधिकारी को चादर (शॉल) ओढ़ाकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब रजि० के अध्यक्ष बाबर खान, महामंत्री मोहम्मद आरिफ चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य विक्रमजीत सिंह, सगंठन प्रवक्ता गुलफान अहमद, अरशद अली एवं नसीब कुरैशी उपस्थित रहे।
 

