चेतन ज्योति अक्षय घाट पर श्री महंत श्यामसुंदर जी महाराज के पावन सानिध्य में आरती का आयोजन
संपादक प्रमोद कुमार
हरिद्वार चेतन ज्योति अक्षय घाट पर आज श्री श्याम वैकुंठ धाम के परमाध्यक्ष श्री महंत श्याम सुंदर दास जी महाराज श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष श्री महंत ऋषिस्वरानंद जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में मां गंगा की विधि विधान से आरती की गई इस अवसर श्री महंत ज्ञानानंद जी महाराज महंत शिवम जी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा सैकड़ो की संख्या में भक्तजन उपस्थित इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत श्याम सुंदर जी महाराज ने कहा मोक्ष दाहिनी मां गंगा का सिमरन करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और मां गंगा में स्नान करने मात्र से मनुष्य के जन्मों जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमहंत स्वामी ऋषिस्वरानन्द जी महाराज ने कहा मोक्ष दाहिनी मां गंगा की पावन नगरी में जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा के साथ आते हैं मां गंगा उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती है इस अवसर पर बोलते हुए श्री महंत ज्ञानानंद महाराज ने कहा मां गंगा का सिमरन और मां गंगा में स्नान करने मात्र से यह मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है
 

