3 October 2026

ज्वालापुर–हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया -मौ.आरिफ

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

 

हरिद्वार।बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दादुपुर गोविंदपुर में ज्वालापुर–हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर कार्यक्रम जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर, रुड़की के सहयोग से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन मेहरबान मलिक के निवास स्थान पर किया गया है। गणतंत्र दिवस की सुबह लगभग 9 बजे ध्वजारोहण किया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया तथा सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरण भी किया गया है। इसके पश्चात रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया है। रक्तदान शिविर में ज्वालापुर–हरिद्वार प्रेस क्लब के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता भी निभाई है। विशेष रूप से महिलाओं ने सराहनीय भूमिका निभाते हुए सर्द मौसम की परवाह किए बिना शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। शिविर में रक्तदाताओं के लिए जलपान की भी समुचित व्यवस्था की गई। साथ ही प्रेस क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया है। इस सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्य में ज्वालापुर–हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान, महामंत्री मोहम्मद आरिफ सदस्य विक्रमजीत सिंह एवं समाजसेवियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। और कार्यक्रम को सफल बनाने में मेहरबान मलिक, सलमान मलिक, वसीम मलिक प्रधान प्रतिनिधि,नसीब क़ुरैशी, अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के हरिद्वार जिला अध्यक्ष नवाज अब्बासी तथा अब्दुल सलाम मोहम्मद तस्लीम, शकील अहमद का भी विशेष सहयोग रहा है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.