4 February 2026

संत शिरोमणि भगवान रविदास जी के 649 में जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक के द्वारा शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार,संत शिरोमणि भगवान रविदास जी के 649 में जन्म उत्सव के शुभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ विधायक हरिद्वार मदन कौशिक के द्वारा शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया गया और संत शिरोमणि भगवान रविदास जी के फुल माला अर्पित किए हाथ जोड़कर नमन किया समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जी ने उनका बैच लगा कर स्वागत किया और शोभा यात्रा को प्रारंभ करके शांति का प्रतीक गुब्बारे छोड़कर के ज्वालापुर रविदास चौक से प्रारंभ किया इस अवसर पर सैकड़ो रविदास अनुयाई उपस्थित रहे इस अवसर पर मदन कौशल जी ने कहा ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न। छोट-बड़ो सब सम बसें, रविदास रहे प्रसन्न।” समता, करुणा और मानवता के महान संदेशवाहक, संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका जीवन और विचार आज भी हमें समानता, प्रेम और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

 

कर्म मानुष का धर्म है सत् भाखै रविदास”

अर्थ: कर्म करना मनुष्य का सच्चा धर्म है। हमें फल की चिंता किए बिना निरंतर अच्छे कर्म करने चाहिए।

“हाथ में काम, दिल और ज़ुबान पर राम का नाम”

अर्थ: एक सच्चा कर्मयोगी वही है जो अपने सांसारिक कर्तव्यों को निभाते हुए ईश्वर का ध्यान हृदय में रखता है।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मौर्य पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्यामल प्रधान श्री गुरु रविदास लीला समिति मांगेराम की रमेश सागर जी राजेश पहलवान पार्षद निशा पुंडीर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजवीर सिंह कटारिया संजय गांधी विशिष्ट अतिथि पवन नौटियाल अधिशासी अभियंता जल संस्थान वरिष्ठ समाज सेवी मांगेराम की मास्टर मोदीमाल तेगवाल रामकुमार पार्षद सुनील विशाल राठौर जन्मोत्सव समिति समस्त उपस्थिति रही

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.