4 February 2026

हरिद्वार की धरती आज भी गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की जीवंत पहचान है- बाबर खान

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर इस्लामिया कादरी चेरिटेबल ट्रस्ट (रजि०) एवं ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) की ओर से शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया है। ज्वालापुर मंडी का कुआं क्षेत्र स्थित रोशन अली पीर बाबा की दरगाह पर शोभायात्रा के स्वागत के दौरान सौहार्द और भाईचारे का अनूठा दृश्य देखने को मिला है। यहां हिंदू-मुस्लिम एकता की जो मिसाल पेश की गई है, वह न केवल सराहनीय रही है बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सद्भाव का सशक्त संदेश भी देती नजर आई है। वही अध्यक्ष बाबर खान और उनकी टीम ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं और संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प भी लिया है। कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि हरिद्वार की धरती आज भी गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की जीवंत पहचान है। साथ ही ज्वालापुर कोतवाली एसएसआई खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में पुलिस बल शौभायात्रा की निगरानी में लगा हुआ था। शौभायात्रा पुलिस प्रशासन की सतर्कता से शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है। इस अवसर पर अध्यक्ष बाबर खान, ज़ैनुल अंसारी (सचिव) सारिक खान (सह सचिव), सकुने नजर (वरिष्ट उपाध्यक्ष), नासिर खान (उपाध्यक्ष), फैजान अंसारी (कोषाध्यक्ष), फरतुल सलाम (प्रवक्ता), उमरदराज खान, नासिर अंसारी, नसीम पीरजी, आफ़ताब अंसारी, मोहसिन मंसूरी (अल्पसंख्यक जिला महामंत्री हरिद्वार) अकरम कांच वाले और ज्वालापुर हरिद्वार प्रेस क्लब से बिक्रमजीत सिंह, मोहम्मद आरिफ, नवनीत शर्मा, अरशद अली आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.