संत शिरोमणि रविदास ने समाज में समरसता और समानता का संदेश दिया- देशराज करणवाल

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार दिनांक 4 फरवरी 2026 भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर परम् पूज्य संत शिरोमणि रविदास के 649 वें जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं कार्यक्रम प्रभारी मास्टर सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में एवं जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा हरिद्वार तेलूराम प्रधान की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधायक व दर्जाधारी मंत्री (समाज कल्याण) देशराज कर्णवाल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने समाज में समरसता और समानता का संदेश दिया। इसी समरसता और समानता के संदेश को साकार करते हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास का एक भव्य एवं दिव्य मंदिर सागर में 100 करोड रुपए देकर बनवाया और रविदास के नाम पर पंजाब हाल ही में एक एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास एयरपोर्ट रखा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सतपाल मास्टर ने कहा कि इस बार शीर्ष नेतृत्व ने भी गुरु रविदास के जन्मोत्सव को पूरे भारत में प्रदेश, जिला, नगर, गांव एवं बस्ती स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाने का दिशा निर्देश जारी कर समाज में समरसता और समानता का संदेश दिया। वही कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए जिला महामंत्री भाजपा एवं एससी मोर्चा के जिला प्रभारी

श्री हीरा बिष्ट ने कहा कि गुरु रविदास किसी एक जाति, धर्म अथवा समाज के गुरु नहीं थे, वह तो सर्व समाज के गुरु थे। रतन सिंह राठौर की पुत्री मीराबाई भी जो क्षत्रिय समाज से थी वह भी उनकी अनन्य भक्त थी।

वहीं जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा तेलूराम प्रधान ने कहा कि गुरु रविदास समरसता के द्योतक थे। उन्होंने समाज में समरसता पर जोर देते हुए कहा था कि ऐसा चाहू राज में, जहां मिले सबन को अन्न । छोट बड़ों सब सम बसें, रविदास रहे प्रश्न।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा संजीव कुमार , एससी आयोग के सदस्य विशाल मुखिया , प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राव जमीर, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप सिंघानिया, गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार, जिला मंत्री अमरीश सैनी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कटारिया, योगेश पाल रवि, जिला महामंत्री राजवीर कलानिया व प्रिंस लोहाट , जिला कार्यालय प्रभारी लक्ष्मण सिंह नागर, अंशु कुमार, विशाल राठौर, मांगेराम, नसीम सलमानी आदि देवतुल्य कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.