18 August 2026

श्री गुरु रविदास लीला समिति के 67वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल मुखिया व संजीव कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार,संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकटोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित श्री गुरु रविदास जी की लीला का 67 वार्षिकोत्सव समारोह मो.कड़च्छ ज्वालापुर हरिद्वार में 30 जनवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न भूमिकाओं में श्री गुरु रविदास जी की लीलाओ को रंगमंच के माध्यम से दिखाया जा रहा है

 

श्री गुरु रविदास लीला समिति मो. कड़च्छ ज्वालापुर के 67 वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मा.विशाल मुखिया सदस्य अनुसूचित जाति आयोग व विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा द्वारा संत रविदास महाराज व कलाकारो की आरती वंदना कर रविदास लीला का शुभारम्भ किया गया

 श्री गुरु रविदास लीला समिति वार्षिकोत्सव समारोह मो.कड़च्छ ज्वालापुर के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि विशाल मुखिया सदस्य अनुसूचित जाति आयोग व संजीव कुमार प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा रहे

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रुप से गुरु रविदास महाराज की आरती वंदन इस अवसर पर समिति के समस्त सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा.विशाल मुखिया सदस्य अनुसूचित जाति आयोग देहरादून ने कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी से समाज को आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक जागरण का मार्ग दिखाया। उन्होंने भक्ति आंदोलन को नई दिशा देते हुए ईश्वर-प्रेम को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर रखा। उनकी रचनाएँ सरल भाषा में मानवता, करुणा और समरसता का संदेश देती हैं। एक कवि और संत के रूप में उन्होंने जन-जन के हृदय में भक्ति की ज्योति प्रज्वलित की, वहीं एक समाज सुधारक के रूप में छुआछूत, ऊँच-नीच और सामाजिक असमानता के विरुद्ध सशक्त आवाज़ उठाई।

उन्होने बताया कि उनका प्रसिद्ध संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” संदेश देता है कि भक्ति बाहरी आडंबरों में नहीं, बल्कि निर्मल मन और शुद्ध आचरण में निहित है। आज भी उनके विचार सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।

संत रविदास जी का जीवन प्रेरित करता है कि हम प्रेम, समानता और सेवा के मूल्यों को अपनाकर एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान दें। उनकी शिक्षाएँ वर्तमान समय में और भी प्रासंगिक हैं, जब समाज को आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक जागृति की आवश्यकता है।

इस पावन अवसर पर हम संत रविदास जी की साधना को नमन करते हुये उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा हरिद्वार ने कहा कि संत रविदास ऊंच नीच,जाति पात, धार्मिक भेदभाव,साम्प्रदायिकता व अस्पृश्यता जैसी विकृतियों की घोर निन्दा करते थे। वे कहा करते थे कि सत्य,अहिंसा,धर्म,सदाचार,मानव सेवा करना ही सच्चे मार्ग पर चलने के समान होता है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रवि प्रकाश अशोक हरदयाल श्यामल दबौडिए शिवपाल रवि योगेंद्र पाल रवि विजय पाल सिंह राजन कुमार अजय मुखिया, किरनपाल अरविंद नौटियाल तीरथपाल रवि,विनोद कुमार,रमेश भूषण जयंती भूषण मेहर चंद नौटियाल कमाल सिह महिपाल कुशलपाल प्रवीण ,पवन दबौडिए रक्षक लांबा योगेश कुमार गोपाल सिंह अभिषेक कुमार दीपांशु दबौडिए आदि सैकड़ो महिलाए पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.