गौ रक्षा बलिदान दिवस हिंदू सम्मेलन में देश के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को किया नमन

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंदग्राम कटारपुर में गो रक्षा बलिदान दिवस हिंदू सम्मेलन में सभी उपस्थित अतिथि गणों तथा महानुभावों ने एकजुटता का संदेश देते हुए देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी बलिदानों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया तथा अंग्रेजी शासन काल में गाय माता को दी गई फांसी की कथित निंदा करते हुए गाय माता को बलिदान के लिए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर बोलते हुए श्री सुरेश चौहान ने कहा हिंदू एकजुट होकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए संकल्प बध्द होकर सरकार से मांग करते हैं की गाय माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए उसे संरक्षित किया जाये इस अवसर पर बोलते हुए मास्टर धर्मेंद्र चौहान ने कहा हमारे पूर्वजों और क्षेत्र वासियोंने देश के लिए अभूतपूर्व बलिदान दिया हम उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं तथा एकजुट होकर हिंदुत्व की आवाज को बुलंद कर एकता के सूत्र में बंधने का संकल्प लेते हैं हिंदू जाग चुका है अब हमारा अधिकार कोई हमसे नहीं छीन सकता सभी बलिदानियों को हम श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं और उनके बलिदान को हम जायर नहीं जाने देंगे हिंदू जब एकजुट होगा तो देश बुलंदियों के शिखर पर होगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित थे उन्होंने कहा जब तक हिंदुत्व एकजुट नहीं हो जाता तब तक हम सुरक्षित नहीं इसलिए हम एकता के सूत्र में बंध कर देश की एकता एवं अखंडता का संपूर्ण विश्व को संदेश देते हैं हमारा देश बड़े-बड़े सूरमाओं का और देवी देवताओं की जननी धरती है हम इस पावन धरती को शत-शत नमन करते हैं और गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए संकल्प बध्द तरीके से एकजुट होकर गाय माता को राष्ट्र माता घोषित करने के प्रयासरत इस अवसर पर श्री वरुण चौहान नीतीश चौधरी डॉक्टर श्याम सिंह आर्य जितेंद्र सिंह तोमर योगेश चौहान पंकज सैनी रवीश गोदियाल बुद्धि महा प्रताप तीरथ सिंह सैनी वेद प्रकाश सैनी रजनीश चौहान जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्री धर्मेंद्र चौहान सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी तथा विशिष्ट जन उपस्थित थे

 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.