विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मा. प्रियव्रत ने मान्यवर कांशीराम साहब जी के जन्मदिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी
हरिद्वार विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष माननीय प्रियव्रत ने मान्यवर कांशीराम साहब जी के जन्मदिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी है इस अवसर पर उन्होंने माननीय काशीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
माननीय प्रियव्रत ने सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज के उत्थान के महान योद्धा मान्यवर कांशीराम साहब जी के जन्मदिवस पर उन्हें शत-शत नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन शोषित, वंचित और पीड़ित समाज को जागरूक करने में समर्पित किया।
 
उनके विचार हमें संघर्ष,संगठन और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और भाईचारे को मजबूत करें
मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को संगठित व शिक्षित बनाने के लिए समर्पित किया, बहुत जननायक मान्यवर काशीराम ने 6000 जातियों में तोडे हुए लोगों को जोड़कर भाईचारा बनाने का महान काम किया। उन्होंने कहा कि मान्यवर काशीराम के आदर्श और सिद्धांतों पर चलते हुए बहुजन समाज के हाथों को मजबूत करने का कार्य करें

