मिस, मिस्टर एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026 में अमायरा श्रीवास्तव ने जीता ‘मिस ब्रांड फेस हरिद्वार’ का खिताब

विज्ञापन

 

हरिद्वार निवासी बिटिया अमायरा श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और शानदार व्यक्तित्व का परिचय देते हुए ‘मिस ब्रांड फेस हरिद्वार’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर जिले का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि उन्होंने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित भव्य सौंदर्य एवं व्यक्तित्व प्रतियोगिता ‘मिस, मिस्टर एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026’ में हासिल की।

 

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन प्रसिद्ध फैशन एवं पेजेंट डायरेक्टर राहुल ठाकुर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों की संवाद क्षमता, रैंप वॉक, व्यक्तित्व विकास, मंचीय प्रस्तुति और सामाजिक सोच का विभिन्न चरणों में मूल्यांकन किया गया। अमायरा श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता के हर राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और फाइनल राउंड में शानदार प्रस्तुति देकर ‘मिस ब्रांड फेस हरिद्वार’ का खिताब अपने नाम किया।

गौरतलब है कि अमायरा ने 31 मई को हरिद्वार में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। उनकी इस सफलता से परिवार, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। अमायरा के माता-पिता दोनों सरकारी विभागों में कार्यरत हैं और उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

खिताब जीतने के बाद अमायरा श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, मित्रों और उन सभी लोगों को दिया जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और प्रेरित किया।

अमायरा की इस उपलब्धि ने हरिद्वार का नाम रोशन करते हुए अन्य युवतियों को भी अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.