28 August 2026

रक्षाबंधन पर मैथिली एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने दी शुभकामनाएं, यूट्यूबर बहन अभिलाषा झा से बंधवाई राखी

विज्ञापन

सम्पादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार,रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मैथिली एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन चौधरी ने सभी क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी बहन यूट्यूबर अभिलाषा झा से पहली बार राखी बंधवाते हुए बड़ी ही खुशी महसूस की उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और समर्पण का प्रतीक है। देशभर में मनाए जा रहे इस पर्व के अवसर पर उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

 

मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने तक सीमित पर्व नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के बीच जीवनभर कायम रहने वाले विश्वास और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की भावना को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधा गया रक्षा सूत्र रिश्ते की मजबूती और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान प्राप्त है।रक्षाबंधन जैसे पर्व समाज में प्रेम, अपनापन और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। ऐसे त्योहार लोगों को अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर परिवार और अपनों के साथ जुड़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

रक्षाबंधन के इस अवसर पर युटुयूबर अभिलाषा झा ने अपने भाई सचिन चौधरी को राखी बांधते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता है। अलग-अलग विचारों और परिस्थितियों के बावजूद जब देशवासी एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, तो राष्ट्र की प्रगति का मार्ग और मजबूत होता है।उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम सभी आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाएं तथा समाज को जोड़ने का काम करें। उन्होंने एक बार फिर सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.