29 August 2026

भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार 

हरिद्वार दिनांक: 29 अगस्त 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जिला भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा जी ने कहा कि 

 

“भाजपा का मूल मंत्र बूथ सशक्तिकरण ही है। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमें अभी से बूथों को मजबूत करना है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी योजनाओं – जैसे लखपति दीदी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, समान नागरिक संहिता और सख्त नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक फैसलों को हम कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे। हर बूथ पर पन्ना प्रमुख सक्रिय होगा।

प्रदेश आईटी संयोजक प्रांजल कन्नौजिया ने कहा कि 

बूथ सशक्तिकरण की पूरी प्रक्रिया अब सरल ऐप के माध्यम से होगी। सरल ऐप पर ही सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया जा रहा है। यह हमारी पार्टी की आधिकारिक प्रक्रिया है और सभी मंडल महामंत्रियों को अपने-अपने बूथों का 100% सत्यापन सरल ऐप पर करना अनिवार्य है। बिना सत्यापन के कोई भी पदाधिकारी मान्य नहीं होगा। उन्होंने इस अभियान को सभी मंडलों में और सभी बूथों पर चलाने का आह्वान किया

जिला हरिद्वार भाजपा सहप्रभारी दीपक धमीजा ने कहा

“हरिद्वार जिले के सभी बूथों पर हम केंद्र सरकार की योजनाओं – उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को घर-घर तक लेकर जाएंगे। कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे। 2027 की जीत का रास्ता बूथ से ही होकर जाएगा।

इस अवसर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला संयोजक लव शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तिकरणअभियान को बड़ी जिम्मेदारी के साथ सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रत्येक बूथ पर बैठक कर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सत्यापन कर सफल बन जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता है। हमारा संकल्प है कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाए। 

हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी और प्रत्येक बूथ को सक्रिय केंद्र बनाना है। घर-घर संपर्क, जनसंवाद और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से भाजपा की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा समय-समय पर महत्वपूर्ण अभियान चलाए जाते हैं। यह अभियान उनमें से एक अभियान है इस अभियान के द्वारा कार्य कर्ताओं का सत्यापन कर उन्हें सरल ऐप पर अपलोड किया जाता है। जिससे कि कार्यकर्ता का फोन नंबर उसका दायित्व के बारे में केंद्र और राज्य के द्वारा सत्यापन किया जा सके। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी निष्ठा के साथ प्रत्येक बूथ पर चलाने का आह्वान किया।

“कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

बैठक में मंडलों के मंडल अध्यक्ष ,महामंत्रियों ने 2027 तक प्रत्येक बूथ को डिजिटल और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व महापौर मनोज गर्ग , पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, संजय सहगल, जितेंद्र चौधरी, उमेश चंद जोशी, आशु चौधरी, संदीप अग्रवाल ,लोकेश पाल, रितु ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह चौहान,जसवीर बसेडा ,प्रीति गुप्ता, संजीव कुमार, प्रताप प्रधान, कैलाश भंडारी ,रेनू शर्मा, शिवम त्यागी ,पृथ्वी सिंह राणा, अश्वनी कंबोज, कन्हैया केवड़िया कैलाश भंडारी, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, बलवंत पंवार , प्रमोद चौहान,रविन्द्र चौधरी,विक्रम चौहान , लक्ष्मण सिंह नागर,पवन कपूर, चित्र कुमार,सहित भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.