31 August 2026

दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा दिव्य एवं भव्य साहित्यिक विमर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन-मदन कौशिक

विज्ञापन

*हरिद्वार। दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा आयोजित *दिव्य एवं भव्य साहित्यिक विमर्श कार्यक्रम* में सामाजिक एवं साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *माननीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी* ने शिरकत की। उनके साथ *उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष श्री विकास तिवारी जी तथा संकल्प ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रंजीता झा जी उपाध्यक्ष श्री बृजभूषण तिवारी जी सहित पूरी टीम संकल्प* ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

टीम संकल्प मे सचिव तरुण कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुधा राठौर, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी जी, मंत्री श्रीमती माया शर्मा जी व अन्य इस अवसर पर उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *विधायक मदन कौशिक जी ने कहा ने कहा कि “साहित्य समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि समाज का मार्गदर्शक भी है। जिस समाज में साहित्य और संस्कृति का सम्मान होता है, वह समाज हमेशा सुसंस्कृत और प्रगतिशील बनता है। आज के डिजिटल युग में युवाओं को अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और साहित्य से जोड़ना बहुत जरूरी है। दिव्य गंगा सेवा मिशन ने साहित्य और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। ऐसे विमर्श ही राष्ट्रहित में सकारात्मक चेतना पैदा करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि हरिद्वार केवल धर्म नगरी ही नहीं, बल्कि विद्या और साहित्य की नगरी भी है और यहाँ ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान साहित्य, संस्कृति, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी विमर्श किया गया। उपस्थित अतिथियों ने साहित्य एवं सामाजिक सरोकारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक चेतना और संस्कारों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए।

दिव्य गंगा सेवा मिशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य एवं सामाजिक चिंतन का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं टीम संकल्प की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.