6 September 2026

मंत्री मदन कौशिक ने शील इंस्टिट्यूट के प्रयासों की सराहना की, विधायक आदेश चौहान ने विद्यार्थियों को दिया आशीर्वाद

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से अपनी अलग पहचान बनाने वाले शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का आज भव्य उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शील इंस्टिट्यूट द्वारा युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसे संस्थान विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक आदेश चौहान भी उपस्थित रहे। उन्होंने कंप्यूटर कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। विधायक ने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है और शील इंस्टिट्यूट इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

समारोह में भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने भी विभास सिन्हा को बधाई देते हुए संस्थान की सफलता की कामना की।

शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर एवं मृदुल कौशिक ने भी शील इंस्टिट्यूट की नई शाखा खुलने पर बधाई दी। सभासद विवेक (विक्की) ने भी संस्थान के रानीपुर क्षेत्र में आने का स्वागत करते हुए डायरेक्टर विभास सिन्हा को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर की विशेष उपस्थिति रही। उनके मधुर संगीत ने समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया और कार्यक्रम का माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्री मनोज गौतम ने भी शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई दी और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रवीण तिवारी, हिमांशु माहेश्वरी, गौरव सेठी, गगन शर्मा, रजत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने का संकल्प

शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कंप्यूटर शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक एवं रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि रानीपुर क्षेत्र में नई शाखा शुरू होने से आसपास के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग एवं आशीर्वाद से शील इंस्टिट्यूट निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की नई शाखा को लेकर खुशी जाहिर की।

शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.