16 September 2026

बाइक मिस्त्री हत्याकांड-पीड़ित परिवार से मिले अनिल चौधरी, जल्द गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

*रुड़की।* रुड़की के निकट शांतरशाह गांव में 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष *अनिल चौधरी* ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

 

अनिल चौधरी ने कहा कि रुड़की क्षेत्र के आसपास आए दिन गोली चलने और आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आना चिंता का विषय है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधियों में कानून का भय कम होता जा रहा है और आम जनता के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। अपराधियों में कानून का भय खत्म होना गंभीर चिंता का विषय है।

*बसपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी मंगलवार को सिविल अस्पताल* में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक हैप्पी के परिजनों से मिले और उनके भाई को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

इसी दौरान अनिल चौधरी ने *चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरजीत* से फोन पर बातचीत कर घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बसपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा प्रदान की जाए।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.