21 September 2026

भीम आर्मी जय भीम की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजबीर सिंह कटारिया के स्वागत में पेंटागन मॉल स्थित चौक पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया

विज्ञापन

 

हरिद्वार। भीम आर्मी जय भीम की अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए राजबीर सिंह कटारिया के स्वागत में रविवार को पेंटागन मॉल स्थित चौक पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह के बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला हेत्तमपुर स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क पहुंचा। यहां आयोजित सभा में संगठन के पदाधिकारियों ने अनुशासन, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर अपने विचार रखे

 

भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नौटियाल ने कहा कि किसी भी संगठन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजबीर सिंह कटारिया को दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी और संगठन का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार में आखिरी कील ठोकने का काम भीम आर्मी जय भीम संगठन करेगा। उन्होंने कहा हिंदू मुसलमान की राजनीति करने वाले ऐसे दलों को संगठन मुंह तोड़ जवाब देगा जो। भीम आर्मी हिंदू मुस्लिम के साथ सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है।

नवनियुक्त अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह कटारिया ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के बीच समन्वय और जिम्मेदारी के साथ काम करने से संगठन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति बनाए जाने की बात भी कही।

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी मुन्नीलाल शिंदे ने कहा कि संगठन को उत्तराखंड के साथ देशभर में विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष अंकुश शेरवाल ने कहा कि राजवीर सिंह कटारिया को अनुशासन समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन में अनुशासन और विस्तार से जुड़े कार्यों को गति मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सोनू लाठी, प्रदेश सचिव अमित सिंघानिया, विधानसभा अध्यक्ष मोनू प्रधान, जिला अध्यक्ष अश्वनी पटेल, जिला मीडिया प्रभारी वरुण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

भीम आर्मी एकता मिशन के पदाधिकारियों ने ली सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी एकता मिशन से जुड़े कई सदस्यों और पदाधिकारियों ने भीम आर्मी जय भीम की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की ओर से बताया गया कि सदस्यता लेने वालों में विभिन्न स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता शामिल हैं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों एवं अनुशासन के अनुरूप कार्य करने की बात कही।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.