24 September 2026

महानगर कांग्रेस (ओबीसी विभाग) ने राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, वैज्ञानिक वर्गीकरण के साथ जातीय जनगणना की मांग

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस हरिद्वार (ओबीसी विभाग) द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. मल्लिकार्जुन खड़गे, मा. राहुल गांधी, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद, प्रदेश प्रभारी गणेश गोदियाल और ओबीसी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी के निर्देशानुसार महामहिम राष्ट्रपति महोदय को जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।

 

ज्ञापन में मांग की गई कि ओबीसी जातीय जनगणना में जातीय सूची का वैज्ञानिक कोड तथा वैज्ञानिक वर्गीकरण सुनिश्चित करते हुए जनगणना की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि एक जाति को एक कोड दिया जाए, क्योंकि एक ही जाति के कई नाम होते हैं और अलग-अलग प्रदेशों में वह अलग-अलग नामों से जानी-पहचानी जाती है, इस पर रोक लगाई जाए ताकि सही आंकड़े और सही गणना हो सके।

इस अवसर पर राजेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि,”राहुल गांधी जी लगातार जातीय जनगणना की मांग उठा रहे हैं क्योंकि बिना सही आंकड़ों के सामाजिक न्याय संभव नहीं है। आज एक ही जाति को अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग नाम से लिखा जाता है, जिससे उसका सही डेटा नहीं आ पाता। हमारी मांग है कि ‘एक जाति-एक कोड’ का वैज्ञानिक फॉर्मूला लागू हो। जब तक हमें यह नहीं पता होगा कि कौन कितना है, तब तक सबको हिस्सेदारी और बराबरी का अधिकार कैसे मिलेगा? जातीय जनगणना ही सामाजिक न्याय की असली कुंजी है और हम इसे लेकर रहेंगे।”
बालेश्वर सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने कहा कि “देश में ओबीसी समाज की आबादी 60% से अधिक है, लेकिन आज तक उसकी सही गिनती नहीं हुई। भाजपा सरकार सिर्फ वोट के लिए ओबीसी का नाम लेती है, हक देने की बात आते ही पीछे हट जाती है। वैज्ञानिक जातीय जनगणना होगी तभी बजट, शिक्षा और नौकरियों में सही हिस्सेदारी तय होगी।”

इस मौके पर महेश प्रताप राणा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी शिवालिक नगर ने कहा कि,”यह लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि सबको बराबरी का हक दिलाने की लड़ाई है। राहुल गांधी जी का नारा है – जितनी आबादी, उतना हक। हम राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हैं कि पूरे देश में एक समान वैज्ञानिक कोड के साथ जातीय जनगणना कराई जाए, ताकि सामाजिक न्याय की सच्ची मिसाल कायम हो सके।”

तेलु राम प्रधान वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवीश भाटिया प्रदेश सचिव पूनम भगत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश सचिव दाताराम चौहान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशवंत सैनी ज्वालापुर नगर अध्यक्ष मोहन राणा शिवालिक नगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान प्रदेश सचिव सीपी सिंह सत्येंद्र वर्मा विधानसभा अध्यक्ष ओबीसी विभाग रानीपुर एल एस रावत तीर्थपाल रवि जिला अध्यक्ष अनुसूचित विभाग विभाग
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट सतीश दुबे अरुण चौहान अशीष पवार उपाध्यक्ष बी पीएस तेजियन जी अरुण धीमान विकास संदीप सतपाल शास्त्री जिला उपाध्यक्ष सुनील चौहान जी गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र चौधरी अशोक कुमार राजीव देशवाल राकेश आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें

Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.