25 September 2026

प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प: स्वामी यतीश्वरानंद

विज्ञापन

 

इब्राहिमपुर में खेड़ा देवता स्थल के सौंदर्यीकरण और चिट्टीकोठी में सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

 

हरिद्वार/पथरी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला पंचायत निधि से ग्राम इब्राहिमपुर में खेड़ा देवता स्थल के सौंदर्यीकरण और चिट्टीकोठी में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम किए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जिला पंचायत निधि से स्वीकृत कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कांग्रेस की विधायक केवल राजनीति के लिए मैदान में जाती हैं, उनके पास बताने के लिए एक भी विकास कार्य नहीं है। क्षेत्र में राज्य योजना, जिला पंचायत, ब्लॉक, पेयजल निगम, पीडब्ल्यूडी के साथ तमाम योजनाओं के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर व्यक्ति की तरक्की के लिए निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियांवित करवा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन—2027 में जुटने को आह्वान किया।

इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविन्द प्रधान, जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल, मंडल महामंत्री श्रवण कुमार, सौरव शर्मा, अरुण कुमार, भूपेंद्र सिंह, अंकित पेगवाल, नाथीराम, अशोक कुमार, रजत कुमार, मुबारिक अली, डायरेक्टर गुरबाज, साहब सिंह, लखवीर, फतेय सिंह, गुरविन्द्र सिंह, अंग्रेज सिंह, सेवा सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.