25 September 2026

कुमारी शैलजा के जन्मदिन पर तेलूराम प्रधान ने दिल्ली आवास पर जाकर दी बधाई, लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

संपादक प्रमोद कुमार

हरिद्वार / नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, सिरसा से सांसद एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी आदरणीया कुमारी शैलजा जी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं BHEL रानीपुर विधानसभा से वरिष्ठ नेता तेलूराम प्रधान ने उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

 

इस अवसर पर तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

तेलूराम प्रधान ने कहा, “कुमारी शैलजा जी जनसेवा और संघर्ष की पहचान हैं। उन्होंने हमेशा दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद किया है। उत्तराखंड में उनके नेतृत्व में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें जनसेवा के लिए और अधिक शक्ति और ऊर्जा मिले।”

उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा जी का मार्गदर्शन उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा।

विज्ञापन
Copyright © All rights reserved. | Sakshar Haridwar Powered by www.WizInfotech.com.